शक्ति बढ़ाने के लिए निम्बू के 4 अदभुत प्रयोग।
अगर आप को हमेशा
शारीरिक या मानसिक कमज़ोरी महसूस होती रहती हैं, अगर आप हमेशा थके थके महसूस करते हैं तो जानिये निम्बू के आसान से चमत्कारिक
प्रयोग और अपने शरीर को दीजिये नयी स्फूर्ति, शक्ति और उमंग।
आइये जाने इन प्रयोगो को।
1. सुबह खाली पेट उबलते हुए एक गिलास पानी में
एक निम्बू निचोड़ ले और इसको बैठ कर घूँट घूँट कर पिए। इस से आपके अंग अंग में नयी
शक्ति का संचार होगा,
रोग दूर होते
हैं,
नेत्रज्योति तेज़
हो जाती हैं,
मानसिक दुर्बलता, थकावट दूर होती हैं, सर दर्द, पुट्ठों में बार बार झटके लगने बंद हो जाते हैं। अगर आप अधिक काम भी करते हैं
तो भी आपको थकावट नहीं होगी। आपके शरीर से सारी गंदगी धीरे धीरे बाहर निकल जायेगी, शरीर ज़हर मुक्त हो जायेगा। और इसके नियमित
सेवन करने से शरीर स्फूर्तिवान होगा। ध्यान रखे स्वाद के लिए नमक या शक्कर ना
मिलाये। सिर्फ शुद्ध शहद मिला सकते हैं।
2. 40 ग्राम किशमिश, 6 मुनक्के, 6 बादाम, 6 पिस्ते रात को आधा किलो पानी में कांच के
बर्तन में भिगो कर रख दे। प्रात : पीसकर, छानकर,
एक चम्मच शहद
मिलाकर और एक निम्बू निचोड़ कर भूखे पेट पिए। इस से मानसिक व् शारीरिक कमज़ोरी और
थकान दूर होती हैं। यह इन्द्रियों की शक्ति के लिए भी लाभदायक हैं।
3. एक कांच के गिलास में तीन हिस्से अजवायन भर
दे। अब इस गिलास को निम्बू के रस से भर कर इसका मुंह कपडे से ढक कर धुप में रख
दीजिये। जब निम्बू का रस सूख जाए तो पुन: इसे निम्बू के रस से भर दे और धुप में ही
पड़ा रहने दे। इस प्रकार सात बार निम्बू का रस डालकर अजवायन सुखाएं। इस सुखाई हुयी
अजवायन को अंत में कांच की शीशी में भर कर रखे ले। अब इसका एक चौथाई (1/4) चम्मच एक बार नित्य पानी के साथ फांक ले। इस
से शरीर में बल बढ़ता हैं तथा यौन शक्ति बढ़ती हैं। इसे सेवन करते समय अर्थात सेवन
काल में घी दूध भी सेवन करते रहे।
4. एक कप उबला हुआ पानी, एक चुटकी सेंधा नमक, एक चुटकी काला नमक, एक चम्मच देसी चीनी, दस बूँद निम्बू का रस, भूना पीसा हुआ एक चौथाई चम्मच जीरा सबको
मिलाकर पिए। यह पेय बहुत स्वादिष्ट, पाचन शक्ति बढ़ाने वाला,
शक्ति बढ़ाने
वाला हैं। इसको चाय की तरह और चाय के स्थान पर पिए और चाय बंद कर दे। ये मिलायी
जाने वाली चीजे स्वाद के अनुसार और परहेज के अनुसार घटा बढ़ा सकते हैं। यह बीमारी
की अवस्था में भी ले सकते हैं। ये दिन में तीन बार लीजिये।