सदा जवान बने रहने के टिप्स

योग   आपको हर पल शरीर और मन से युवा बनाए रखने की ताकत रखता है। बशर्ते कि आप इसे नियमित करते हैं। साप्ताहिक भी कर सकते हैं तो कुछ आसनों का च... thumbnail 1 summary
योग आपको हर पल शरीर और मन से युवा बनाए रखने की ताकत रखता है। बशर्ते कि आप इसे नियमित करते हैं। साप्ताहिक भी कर सकते हैं तो कुछ आसनों का चयन किया जा सकता है उनके लाभ को देखते हुए। आसनों के अलावा योग के अन्य उपाय करना भी युवा बने रहने और दिखने के लिए आवश्यक है। सब कुछ आपके ऊपर निर्भर है।

ईश्वर प्राणिधान : सिर्फ एक ही ईश्वर है जिसे ब्रह्म या परमेश्वर कहा गया है।


इसके अलावा और कोई दूसरा ईश्वर नहीं है, और सच मानो तो यह ईश्वर निराकार है। उसके अलावा आप किसी में भी आस्था न रखें। चाहे सुख हो या घोर दु:ख, उसके प्रति अपनी आस्था को डिगाएँ नहीं। इससे आपके भीतर पाँचों इंद्रियों में एकजुटता आएगी और लक्ष्य को भेदने की ताकत बढ़ेगी। वह लोग जो अपनी आस्था बदलते रहते हैं वे भीतर से कमजोर होते जाते हैं। इससे शारीरिक और मानसिक बल का विकास भी होता है।