दूब घास से इलाज ( द्रोब ) ::-
प्रत्येक पूजा में दूब को अनिवार्य रूप से प्रयोग में लाया जाता है| इसके औषधीय गुण भी बहुत है |
१. दूब को जड़ सहित 2 चम्मच पेस्ट एक कप पानी में मिलाकर पीना चाहिए|
२.वात कफ पित्त के समस्त विकारों को नष्ट करती है|
३. यह दाह शामक,रक्तदोष, मूर्छा, अतिसार, अर्श, रक्त पित्त, प्रदर, गर्भस्राव, गर्भपात, यौन रोगों, मूत्रकृच्छ इत्यादि में विशेष लाभकारी है| यह कान्तिवर्धक, रक्त स्तंभक, उदर रोग, पीलिया इत्यादि को ठीक करती है |
४.श्वेत दूर्वा विशेषतः वमन, कफ, पित्त, दाह, आमातिसार, रक्त पित्त, एवं कास आदि विकारों में इसका सेवन लाभप्रद रहता है |
