मुंह में छाले से परेशान हैं तो आजमाएं ये उपाय

मुंह में छाले से परेशान हैं तो कुछ घरेलू उपाय आपके लिए मददगार हो सकते हैं।  दिन में तीन से चार बार तुलसी के पत्तों को चबाए। इसके ... thumbnail 1 summary


मुंह में छाले से परेशान हैं तो कुछ घरेलू उपाय आपके लिए मददगार हो सकते हैं। 

दिन में तीन से चार बार तुलसी के पत्तों को चबाए। इसके संक्रमण प्रतिरोधी तत्व छाले को खत्म करने में मदद करते हैं।

शहद में भी एंटीमाइक्रोबियल तत्व हों जो छाले ठीक करते हैं। शहद में थोड़ी हल्दी मिलाकर छालों पर लगाएं, इससे जल्दी आराम मिलेगा।

खसखस का इस्तेमाल आयुर्वेद में छाले के उपचार ‌के लिए किया जाता रहा है। खसखस में शक्कर और नारियल पाउडर मिलाकर कैंडी बनाएं और दो से तीन बार चूसें, आराम महसूस करेंगे।

सूखा नारियल, नारियल तेल और नारियल पानी, तीनों छाले के उपचार में फायदेमंद हैं।

आयुर्वेद में मुलैठी के सेवन से भी छाला दूर करने का उपाय माना गया है।