पीलिया

पीलिया का घरेलु इलाज :- ------------------------वायरल हैपेटाइटिस या जोन्डिस को साधारण लोग पीलिया के नाम से जानते हैं। यह रोग शुरू में... thumbnail 1 summary

पीलिया का घरेलु इलाज :-
------------------------वायरल हैपेटाइटिस या जोन्डिस को साधारण लोग पीलिया के नाम से जानते हैं। यह रोग शुरू में जब रोग धीमी गति से व मामूली होता है तब इसके लक्षण दिखाई नहीं पडते हैं, परन्‍तु जब यह उग्र रूप धारण कर लेता है तो रोगी की आंखे व नाखून पीले दिखाई देने लगते हैं, लोग इसे पीलिया कहते हैं।शरीर में रक्त की कमी हो जाती है |
जिन वाइरस से यह होता है उसके आधार पर मुख्‍यतः पीलिया तीन प्रकार का होता है वायरल हैपेटाइटिस ए, वायरल हैपेटाइटिस बी तथा वायरल हैपेटाइटिस नान ए व नान बी।
लक्षण ::-
• आंख व नाखून का रंग पीला होना।
• पेशाब पीला आना।
• रोगी को बुखार रहना।
• भूख न लगना।
• चिकनाई वाले भोजन से अरूचि।
• जी मिचलाना और कभी कभी उल्टियॉं होना।
• सिर में दर्द होना।
• सिर के दाहिने भाग में दर्द रहना।
• अत्‍यधिक कमजोरी और थका थका सा लगना
• व्यक्ति चिड़चिड़ा हो जाता है और स्वाद में कड़वाहट आ जाती है।
• भोजन के प्रति रुचि नहीं रहती।
• शौच सफेद झागयुक्त पतला हो जाता है।
उपचार ---
१. फिटकरी को भुन लो , उसका पावडर बना लो , और उसमे दोगुना देशी शक्कर डाल दो |
सुबह में १/२ चमच्च गाय के दही के साथ लेना है , ४-५ दिन तक .,दही रोटी ही खिलाना |
२. मुली को पत्तो सहित खाने से पीलिया जिन्दगी भर नहीं होता |
३. गन्ने के रस में निम्बू और पुदीना रस मिला कर लेने से पीलिया नहीं होता |