चोकर

  चोकर गेहूं के चोकर में स्वास्थ्य रक्षा के लिए बहुत सी धातुएं , लवण एवं विटामिन्स मौजूद रहते हैं। बिना चोकर की रोटी खाने से स्वास्थ्य ग... thumbnail 1 summary
 चोकर
गेहूं के चोकर में स्वास्थ्य रक्षा के लिए बहुत सी धातुएं, लवण एवं विटामिन्स मौजूद रहते हैं। बिना चोकर की रोटी खाने से स्वास्थ्य गिर जाता है एवं चोकर में निहित गुणों की पूर्ति अन्य खाद्य पदार्थों से नहीं की जा सकती है।
सभी प्रकार के अन्न के रेशों में गेहूं के चोकर को आदर्श स्थान मिलता है अर्थात गेहूं का चोकर आदर्श रेशा है।

चोकर में प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, कैलोरीज, रेशा, कैल्शियम, सोडियम आक्जेलिक एसिड, पोटैशियम, तांबा, सल्फर, क्लोरीन, जिंक, थियामिन विटामिन ए, रिबोफ्लोबिन, निकोटिनिक एसिड, पायरिडोक्नि, फोलिक एसिड, प्रेटाथेनिक एसिड एवं विटामिन पाया जाता है।
घर के ही भोजन में रोजाना चोकर की मोटी रोटी एवं छिलके सहित सब्जी खाने से व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है।

चोकर के लाभ :
चोकर में कब्ज को दूर करने का प्राकृतिक उपाय है। चोकर खाने से मल सूखता नहीं हैं। चोकर आंतों में जाकर उत्तेजना नहीं पैदा करता है बल्कि गुदगुदी पैदा करता है। गुदगुदाहट पैदा होकर बिना जोर लगाये मल आसानी से निकल जाता है। जोर लगाकर मल निकालने से नाड़ी कमजोर हो जाती है तथा वायु भरना, बवासीर का होना आदि अनेक रोगों के हो जाने का भय रहता है। चोकर से मल पतला नहीं बल्कि मुलायम तथा बंधा हुआ आता है। इससे आन्तों में मरोड़ पैदा नहीं होता है।
चोकर की रोटी मुंह की लार को अधिक मात्रा में समेट लेती है। अत: भोजन के पचने में सहायता करती है। चोकर पेट के अन्दर का मल साफ कर देता है। पेट साफ रहने से कोई बीमारी नहीं होती है।
चोकर खाने वाले को एपेण्डीसाइटिस नहीं होती है। इससे आन्तों की बीमारी नहीं होती है। चोकर खाने से बवासीर, भगन्दर नहीं हो सकता है तथा बृहदान्त्र एवं मलाशय का कैंसर नहीं हो सकता।
चोकर कैंसर से बचाता है तथा आंतों को सुरक्षा प्रदान करता है। यह आमाशय के घाव को ठीक करता है। चोकर क्षय (टी.बी) रोग को भी नष्ट करता है। यह हृदय रोगों (दिल के रोगों) तथा कोलस्ट्राल से शरीर की रक्षा करता है। चोकर में पानी मिलाकर स्नान करने से चर्म रोग (चमड़ी के रोग) ठीक हो जाते हैं। मोटापा घटाने के लिए चोकर निरापद औषधि है क्योंकि भोजन में कमी करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है तथा आसानी से पतला हो जाता है। चोकर मधुमेह निवारण में सहायता करता है।
चोकर खाने वाले का मन और दिमाग शांत व स्वस्थ रहता है क्योंकि चोकर से पेट साफ हो जाता है। चोकर क्षारधर्मी होने के कारण खून में रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ाता है।