प्रोस्टेट ....
* दिन में 3 - 4 लिटर पानी पियें लेकिन शाम को 6 बजे बाद जरुरत मुताबिक ही पानी पियें ताकि रात को बार बार पेशाब के लिये न उठना पडे ।
* अलसी को मिक्सर में चलाकर पावडर बनालें । यह पावडर 20 ग्राम की मात्रा में पानी में घोल दिन में दो बार पीयें । बहुत लभदायक उपचार है ।
* कद्दू में जिन्क पाया जाता है जो इस रोग में लाभदायक है । कद्दू के बीज की गिरी निकाल कर तवे पर सेक लें । इसे मिक्सर में पीस पावडर बनालें ।
यह चूर्ण 20 से 30 ग्राम की मात्रा में नित्य पानी के साथ लेने से प्रोस्टेट सिकुडकर मूत्र खुलासा होने लगता है ।
* सोयाबीन बीज में फ़ायटोएस्टोजीन्स होते हैं जो शरीर मे टेस्टोस्टरोन का लेविल कम करते हैं । रोज 30 ग्राम बीज गलाकर खाना प्रोस्टेट में लाभदायक
* विटामिन सी का प्रयोग रक्त नलियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिये जरूरी है । 500 एम जी की 3 गोली प्रतिदिन लेना हितकर माना गया है ।
* दो टमाटर प्रतिदिन अथवा हफ़्ते में कम से कम दो बार खाने से प्रोस्टेट केंसर का खतरा 50 % तक कम हो जाता है । इसमें पाये जाने वाले लायकोपिन और एन्टिआक्सीडेंट्स केंसर पनपने को रोकते हैं ।