गठिया

गठिया का उपाय  ये नियमित रूप से किया जाए तो, जोड़ों और शरीर का, पुराने से पुराना दर्द भी गायब हो ाता ै!  पहला उपाय, दस ग्राम अदरक, ... thumbnail 1 summary
गठिया का उपाय 

ये नियमित रूप से किया जाए तो, जोड़ों और शरीर का, पुराने से पुराना दर्द भी गायब हो ाता ै! 
पहला उपाय,
दस ग्राम अदरक,
और आधा चम्मच अरंडी का तेल, (castor oil) 
ये ले लें, अब इनको एक गिलास पानी में उबाल लें,
जब आधा गिलास पानी रह जाए, तो उतार लें,
अब इसका आधा गिलास,
सुबह और आधा गिलास रात्रि को पी लें,
ऐसा प्रयोग रोज करें, गठिया तंग नहीं करेगा,
दर्द धीरे धीरे कम होता चला जाएगा!
नित्य सेवन किया जाए,
तो गठिया कभी तंग नहीं करेगा! 
रात्रि समय दही न खाएं,
हो सके तो चावल ठंडे होने से पहले ही खा लें!
दूसरा उपाय,
गठिया से यदि दर्द बहुत अधिक हो, तो ये प्रयोग करें,
ये बाह्य-प्रयोग है, बाजरे का आटा ले लें,
इतना लें कि दो रोटियां बन जाएँ, अब इस आटे में,
दस ग्राम शुद्ध शहद मिलाएं, आधा चम्मच अरंडी या अरंड का तेल मिला लें,
और गूथ लें, अब जो रोटियां बनायी हैं, उनको गुनगुना होने दें,
और फिर किसी सूती कपडे की मदद से, इनको घुटने,
अथवा जहां भी दर्द हो, बाँध लें,
दस दिन के प्रयोग से ही, अचूक लाभ मिलेगा!
तीसरा प्रयोग,
ये मांसाहारियों के लिए हैं,
और अक्सर इसका प्रयोग किया जाता है!
ये प्रभावी है बहुत!
बकरे की चर्बी ले लें, सौ ग्राम, इसको तवे पर तेल बनने तक रखें,
अब इसमें, दस ग्राम कलोंजी, पांच ग्राम गंधक चूर्ण (Sulphur), और पांच ग्राम लहसुन का अर्क़ डाल लें, 
अब ये मरहम बन गया! इसका लेप करें!
सात दिनों में ही लाभ देगा! दर्द गायब हो जाएगा!